Kabeer Ji Maharaj
कबीर जी महाराज
Spiritual Leader · Author · Social Thinker
होम›विचार-सामग्री› सनातन 16 संस्कार› पुंसवन संस्कार
पुंसवन संस्कार | कबीर जी महाराज
संस्कार 2 / 16 — सनातन 16 संस्कार शृंखला

पुंसवन संस्कार
(Punswan Sanskar)

बीजारोपण, पोषण और सुरक्षा — पुष्य नक्षत्र का वैज्ञानिक रहस्य

▶ प्रवचन देखें — पुंसवन संस्कार | कबीर जी महाराज
सनातन का मतलब शाश्वत। जो हजारों साल पहले बात की गई वो आज भी रेलेवेंट रहे — तो वो है सनातन। यह किसी एक व्यक्ति के द्वारा नहीं बनाया गया — पूरा का पूरा एक समूह था, ऋषि-मुनि थे।

सनातन धर्म की विशेषता — कबीर जी महाराज के शब्दों में

कबीर जी महाराज: "बाकी धर्मों में किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा ही चीजों को संचालित किया गया। यहां पर किसी भी एक व्यक्ति विशेष के द्वारा चीजों को नहीं बनाया गया। यहां पर बहुत बड़ा जनसमूह था जो अपनी चेतना के उच्चतम स्तर पर था।"

"सनातन धर्म में अवतारों के बारे में जिक्र हुआ है। लेकिन अवतारों को भी सर्वश्रेष्ठ नहीं बताया गया। वो सनातन धर्म के अंदर आने वाली प्राकृतिक व्यवस्थाएं हैं जिसमें मानव जीवन का किस-किस क्रम में विकास हुआ है उनको दर्शाया गया है।"

"मानव जाति न्यूनतम स्तर से ऊपर की तरफ उठकर आती है — पशु योनि से हमें मानव जीवन मिलता है और मानव जीवन से हम बुद्ध की तरफ जाते हैं। इन चेष्टाओं को समझते हुए वह प्रक्रियाएं बनाई गई कि स्वतः ही आप उन चरणों में पहुंच जाएं।" — कबीर जी महाराज

पुंसवन संस्कार का उद्देश्य — गर्भ की सुरक्षा

कबीर जी महाराज: "पुंसवन संस्कार एक सीढ़ी है। वह आपके संकल्प की सुरक्षा करने के लिए, उसी संकल्प को आगे के लिए सहयोग देने के लिए, और वह समर्पित भाव से इस पूरे के पूरे चरणों को चरणबद्ध और क्रमबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए।"

"जब गर्भ में वह बीज है तो उस समय उसकी सुरक्षा का भी और पोषण का भी हमें ध्यान रखना है कि हम कुछ ऐसा ना खा लें जिससे उसको नुकसान पहुंचे।"

पुष्य नक्षत्र — 27 में सर्वश्रेष्ठ

कबीर जी महाराज: "पुंसवन संस्कार सबसे पहले तो उस नक्षत्र में किया जाता है जो नक्षत्र सबसे ज्यादा पोषण देता है। सबसे ज्यादा सहयोगी होता है। वो होता है पुष्य नक्षत्र। 27 नक्षत्रों में सबसे विशेष नक्षत्र है।"

वट वृक्ष और गिलोय — दो विशेष प्रयोग

कबीर जी महाराज: "वट वृक्ष इसी गर्भकाल के इसी समय में आपको यह सलाह दी जाती है कि आप एक बड़े वट वृक्ष का बीज भी बीजारोपण कर दें। उसका आधार यह रहता है क्योंकि उस जो बीज आपके गर्भ में है उसी की तरह पराक्रम — वट की जड़े बहुत गहरी होती हैं, बहुत मजबूत होता है और वह कई सदियों तक वैसे ही खड़ा रहता है।"

कबीर जी महाराज: "गिलोय क्या करती है? चीजों को बांधती भी है। शरीर की व्यवस्थाएं भी ऐसी हो जाती हैं जहां पे बंधन लग जाता है। क्योंकि गर्भकाल के समय आपको ऐसी चीजें नहीं खाने दी जाती हैं जिनसे आपका पूरा का पूरा पेट एकदम से खाली हो जाए।"

"कई बार आपने ऐसा देखा होगा कि गर्भधारण के बाद गर्भपात हो जाता है। तीन महीने के बाद भी हो सकता है। जहां पे कहीं ना कहीं आप कमजोर पड़ते हैं वहीं पे वो जो निराकार से जो साकार आप मंगा रहे हो वहां पे उसका डायवर्जन होना शुरू हो जाता है।" — कबीर जी महाराज

आत्मा का परीक्षण काल

कबीर जी महाराज: "आत्मा पूरी तरीके से परीक्षण करती है कि ये शरीर किस तरीके का है? गर्भावस्था मेरे अनुरूप रहेंगी या नहीं रहेंगी। यह पूरा परीक्षण स्पिरिचुअली होता रहता है।"

चार आयामों में — पुंसवन संस्कार

🧠
दार्शनिक आयाम
त्रिगुणा क्रम: गर्भाधान (संकल्प) → पुंसवन (सहयोग) → सीमंतोनयन (समर्पण)। पशु-योनि से बुद्धत्व तक की यात्रा का दूसरा चरण।
🔬
वैज्ञानिक आयाम
Chronobiology: पुष्य नक्षत्र में औषधियों की जैव-सक्रियता अधिकतम। गिलोय (Tinospora cordifolia) = Immunomodulator। नासिका-मार्ग से गर्भाशय तक सीधी पहुँच।
🙏
आध्यात्मिक आयाम
आत्मा का परीक्षण काल — गर्भ की परिस्थितियाँ उसके संकल्पों के अनुरूप हैं या नहीं। पुष्य नक्षत्र की ऊर्जा इस परीक्षण को सुगम बनाती है।
✅
व्यावहारिक आयाम
गर्भधारण पता लगते ही अगले पुष्य नक्षत्र में संस्कार। आयुर्वेदाचार्य से नासिका-क्रिया। वट-बीज का रोपण। माता: सात्विक आहार, शांत वातावरण।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कबीर जी महाराज: "गर्भाधान संस्कार में हमने वह शक्ति क्रिएट की थी और उस प्रयोग को सफलतापूर्वक अप्लाई किया था। अब उस प्रयोग को हमें आगे बढ़ाना है।" गर्भाधान = आह्वान। पुंसवन = सुरक्षा और पोषण।
कबीर जी महाराज: "पुष्य नक्षत्र सबसे ज्यादा पोषण देता है, सबसे ज्यादा सहयोगी होता है।" 27 नक्षत्रों में गुरु (बृहस्पति) के अधीन सर्वाधिक सात्विक।
कबीर जी महाराज: "गिलोय शरीर को बहुत अच्छा सुरक्षा कवच प्रदान करती है और शरीर के लिए बहुत ज्यादा सहयोगी होती है। इम्यून सिस्टम बहुत ज्यादा मजबूत करती है।" नासिका-मार्ग से शीघ्र प्रभावी।
नहीं। यह गर्भ की समग्र शक्ति, सुरक्षा और पोषण का संस्कार है — चाहे पुत्र हो या पुत्री। "सुरक्षा प्रदान करना" — यही पुंसवन का मूल संकल्प है।
कबीर जी महाराज: "वट की जड़े बहुत गहरी होती हैं, बहुत मजबूत होता है और वह कई सदियों तक खड़ा रहता है और बहुत सारे लोगों की मदद करता है।" गर्भस्थ शिशु के लिए यही संकल्प — गहरी जड़ें, दीर्घायु, समाज-सेवी।

🎬 पूरी शृंखला देखें

सभी 17 प्रवचन — एक प्लेलिस्ट में निःशुल्क

पूरी प्लेलिस्ट ▶
कबीर जी महाराज
कबीर जी महाराज
Spiritual Leader · Author · Social Thinker · Founder, Bharat Shakti Sangh

सनातन धर्म के आधारभूत सिद्धांतों को आधुनिक विज्ञान, दर्शन और सामाजिक यथार्थ के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करने वाले कबीर जी महाराज की 16 संस्कार शृंखला एक ऐतिहासिक प्रयास है।