Creator Economy + Rajdharma Vichar Se Vyavastha Tak Local GDP · Producer Economy

Creator Economy और Rajdharma —
भारत की अर्थव्यवस्था बदलने का विचार Consumer Economy से Producer Economy · Local GDP · Creator Hub · Hamara Janpad Hamara Utpaad · Vichar Se Vyavastha Tak

"विचार आंदोलन बनता है। आंदोलन संस्कार बन जाता है। संस्कार Pattern बन जाता है। एक विचार — हमें Local होना है — पूरी अर्थव्यवस्था बदल सकता है।" — Kabeer Ji Maharaj

Creator Economy India Rajdharma 3.0 Local GDP Calculation Consumer → Producer Economy Creator Hub District Hamara Janpad Hamara Utpaad Rural Creator Economy Sahkaarita + Digital
✍️ Kabeer Ji Maharaj 📅 29 Sep 2026 🕐 25 मिनट पढ़ें 📜 Full Transcript + FAQs 📺 Video
🕉 Vichar Se Vyavastha Tak
📱 Creator Economy · Local GDP · Producer Economy
🏘️ Hamara Janpad · Creator Hub · Sahkaarita
📖 Rajdharma 3.0
🦁 Bharat Shakti Sangh

Kabeer Ji Maharaj — Creator Economy, Rajdharma और Local Economy पर complete roadmap | Vichar Se Vyavastha Tak

▶ Daily Discourse Playlist देखें

Kabeer Ji Maharaj — Creator Economy + Rajdharma = भारत की नई अर्थव्यवस्था का विचार | Vichar Se Vyavastha Tak

भारत की Creator Economy 30% से अधिक की दर से बढ़ रही है — बिना किसी सरकारी नीति के। Kabeer Ji Maharaj इसे Rajdharma के आधुनिक रूप के रूप में देखते हैं। यदि इसे proper structure, Local GDP measurement और Creator Hub infrastructure मिले — तो यह अकेले भारत को Consumer Economy से Producer Economy में transform कर सकती है।

🌱 Creator Economy — Rajdharma का आधुनिक रूप

Rajdharma का अर्थ केवल राजनीतिक शासन नहीं — आर्थिक न्याय, सामाजिक सशक्तिकरण और युवाओं को purpose देना। Kabeer Ji Maharaj कहते हैं कि Creator Economy आज का वह माध्यम है जिससे हर व्यक्ति — चाहे वो किसान हो, बुनकर हो, कारीगर हो, या digital creator — अपनी creativity को income में बदल सकता है।

यह Organic Economy है। बिना सरकार के 30% grow कर रही है। जब इसे सरकारी नीति, infrastructure और Local GDP में recognition मिलेगी — तब यह exponential हो जाएगी।

"यह पूरा का पूरा Supply Chain है, Distribution है, बाजार है। यहाँ से अर्थव्यवस्थाएं बनती और बिगड़ती हैं। हमारा देश इन Opportunities को देख ही नहीं पाता।"

— Kabeer Ji Maharaj
30%+Creator Economy Annual Growth — India
₹4 L Cr2032 तक projected size — India Creator Economy
Urban→
Rural
अब Rural में shift — structure की जरूरत
₹0Government Policy investment अब तक — Zero

📉 Rural Creator Economy क्यों Fail होती है — और Solution क्या है?

Urban areas में Creator बनना आसान क्यों है? क्योंकि वहाँ Education, Equipment, Counselling, और Infrastructure है। Rural India में यह structure absent है। यही कारण है कि Rural Content Creators का failure rate alarming है।

पहलू / FactorUrban CreatorRural Creator
Education & Training✅ Available❌ Absent
Equipment & Studio✅ Accessible❌ Not affordable
Counselling & Mentorship✅ Online & Offline❌ Zero access
Digital Distribution✅ Connected⚠️ Partial
Local Market Access✅ Built-in❌ No platform
Creator Hub✅ Multiple❌ None

"एक Creator Hub हर जनपद में हो — जो Local Products को Market करे, Local Artisans को Train करे, Local Supply Chain को Digital Distribution से जोड़े।"

— Kabeer Ji Maharaj

🏘️ One District One Product से हमारा जनपद हमारा उत्पाद — Evolution का Roadmap

One District One Product एक futuristic vision था। लेकिन इसे Localize और Digitize नहीं किया गया। Kabeer Ji Maharaj का Hamara Janpad Hamara Utpaad इसका evolved digital version है:

Made in India → Made in Raibareli → Made in Jaunpur

जितना आदमी Localize होगा — उतना ज्यादा Productive होगा।
जितना जिले के बारे में सोचेगा — उतना Local Economy को contribute करेगा।

1
Local Production Identify करें
हर जनपद का unique product, artisan, weaver, craftsman identify करें। ODOP data को digitize करें।
2
Creator Hub स्थापित करें
हर जनपद में एक Creator Hub — equipment, training, digital marketing, supply chain integration।
3
Local GDP Calculate करें
Weavers, Creators, Artisans, Manufacturers — सबको GDP में count करें। जनपद का economic health measure हो।
4
Local Consumption Culture बनाएं
पहले अपने जनपद का उत्पाद खरीदो। Surplus export करो। यही Hamara Janpad Hamara Utpaad की culture है।
5
Digital Distribution Scale करें
Local Surplus को National और Global Market तक पहुँचाएं। Creator Hub इसका digital gateway बने।

🔄 Consumer Economy से Producer Economy — Kabeer Ji Maharaj का Framework

आज भारत का पैसा Centralized Companies को जा रहा है — अधिकतर विदेशी। Social Media, Ad Market, Supply Chain — सबपर उनका control है। यह Money Drain रोकना ही Producer Economy की शुरुआत है।

🏭
Local Production
हर जनपद में Manufacturing। Artisan, Weaver, Craftsman को digital market दो।
📦
Local Distribution
Creator Hub से Digital Distribution — direct to consumer, bypassing middlemen।
🛒
Local Consumption
पहले अपने जनपद का उत्पाद। Surplus export। Money stays local।
📊
Local GDP
हर जनपद की GDP — Weavers, Creators, Manufacturers सब count हों।
🤝
Sahkaarita
Cooperative framework — communities मिलकर produce, market और consume करें।
🌐
Digital Sovereignty
Ad Revenue और platforms पर Local Companies का share बढ़े। Foreign drain घटे।

"विचार आंदोलन बनता है। आंदोलन संस्कार बन जाता है। संस्कार Pattern बन जाता है। केवल एक विचार — हमें Local होना है — पूरी अर्थव्यवस्था बदल सकता है।"

— Kabeer Ji Maharaj

🧑‍💻 युवा + Creator Economy = Rajdharma का Implementation

Kabeer Ji Maharaj के अनुसार युवा लड़ना नहीं चाहता, आंदोलन नहीं चाहता। वो स्थिर रहना चाहता है। विकास करना चाहता है। आत्मसम्मान के साथ जीना चाहता है। Creator Economy उसे यही देती है।

Smartphone पहले से है। Talent है। जरूरत है — Structure की। System की। Policy की। हर जनपद में Creator Hub उसे यह देगा। और जब Local Economy सशक्त होगी — तो युवा का Migration रुकेगा, Local Pride बढ़ेगी।

"एक आवाज चाहिए इस देश के युवा को। उसके पास Smartphone है, दुनिया है — बस System नहीं है। System दो — वो खुद बना लेगा।"

— Kabeer Ji Maharaj

💡 Vichar Se Vyavastha Tak — Creator Economy का दर्शन

Kabeer Ji Maharaj का philosophy: एक सही विचार → आंदोलन → संस्कार → Pattern → व्यवस्था। "हमें Local होना है" — यही वह विचार है जो यदि mass movement बन जाए तो Local Production और Local Consumption भारत की cultural identity बन जाती है।

यह तभी होगा जब:

→ Governance इसे policy में शामिल करे
→ Community Creator Hub को support करे
→ Youth Local Economy में actively participate करे
→ Sahkaarita digital distribution से जुड़े

📜 पूर्ण Transcript — Kabeer Ji Maharaj | Creator Economy, Rajdharma और Local Economy

नमस्कार। बदलाव के साथ हमें भी बदल जाना चाहिए। मैं लगातार कई वर्षों से निरंतर ऑब्जर्व कर रहा हूं कि पता नहीं क्यों भारत की सत्ता की गद्दी में ही कोई दोष है कि क्या खराबी है। आधुनिकता जैसे शब्द हम प्रयोग तो कर रहे हैं लेकिन आधुनिक हो नहीं पा रहे हैं। और आधुनिक होने का मतलब यह होता है कि हमारी भविष्य पर नजर हो।

भविष्य की संभावनाओं पर, भविष्य के बदलावों पर। वो नजर से थोड़ा सा हम दूर हैं। अब यह कई सारे कारणों से हो सकता है या तो हमारी नियत ही नहीं है या हमारा जो सलाहकार मंडल है वो अविकसित है और ऐसे सलाहकार मंडल को जितनी जल्दी हो सके उतनी दूर कर देना चाहिए। पॉलिसीज के इंप्लीमेंटेशन, पॉलिसीज की रचना जो भी योजनाबद्ध तरीके से बनानी चाहिए।

जो अव्यवस्थाएं आज दिख रही हैं केवल सही पॉलिसी बना देने से और उसको इंप्लीमेंट कर देने से यह समस्या आराम से रुक सकती थी। बड़ी समस्या बन के आ रही है। रोजगार, शिक्षा समस्याएं बन के आ रही हैं। समस्याएं बन के आएंगी। बढ़ती आबादी है। टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट है। टेक्नोलॉजी स्पेस नहीं देगी कि कहां पर ह्यूमन लेबर को इंगेज किया जा सके।

मैकेनिकल लेबर्स, मैकेनिकल हैंड्स आज एफिशिएंट है। हम इस बदलाव को देख ही नहीं पाए। हमने इस बदलाव के साथ अपनी रिदमम को पकड़ा ही नहीं। शिक्षा व्यवस्था में आमूलचक परिवर्तन हो जाने चाहिए थे। आज ग्रेजुएट हो जाता है बच्चा लेकिन वो मानसिक स्तर उसका विकसित रह जाता है। समस्याएं बहुत हैं और लगभग पूरा भारत जितना भी इंटेलेक्चुअल सोसाइटी है समस्याओं पर लगातार चर्चा कर रहा है।

बार-बार चर्चा कर रहा है, प्रहार कर रहा है। ऐसे कठिन समय में, ऐसे समय में मेरा एक निवेदन है भारत की सरकारों से, राज्य सरकारों से कि हम कहीं बहुत ज्यादा छटपटाहट में बहुत जो मजबूत शाखा है हमारी, कहीं हम उसको नजरअंदाज तो नहीं कर रहे हैं। मैं आप सबका ध्यान ले आना चाहता हूं क्रिएटर इकॉनमी की तरफ। भारत क्या दुनिया का सबसे बड़ा निवेश तकनीकी में हो रहा है।

देश नहीं व्यक्ति विशेष का इन्वेस्टमेंट हो रहा है। एक-एक बच्चा परिवार में जहां पर एक लैंडलाइन फोन होता था आज परिवार के हर सदस्य के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन मतलब पूरी दुनिया है। यह दुनिया उसके विचारों से प्रभावित हो रही है। उसके इंप्रेशन से प्रभावित हो रही है। यह दुनिया दुनिया बदलने की क्षमता रखती है।

सरकार बनाने, सरकार बिगाड़ने की क्षमता रखती है। कंपनीज को बंद करने, कंपनीज को बड़ा करने की क्षमता रखती है। व्यक्ति को व्यक्ति को बहुत बड़ा समाजसेवी, सेलिब्रिटी बनाने की क्षमता रखती है और बिगाड़ने की क्षमता रखती है। आज जिसके पास भी स्मार्टफोन है रोजगार के साधन या रोजगार की परिस्थितियां ना दिखने के कारण और एक एक्सप्रेसिव जो डायनेमिक्स है उसका पार्ट बनने के लिए हर कोई चाहता है कि वो एक क्रिएटर इकॉनमी का हिस्सा बन जाए।

हर कोई प्रभावित होता है उन रीलों से, उन वीडियो से जो उसको बहुत अच्छे लगते हैं। उनको लगता है कि यह तो वह भी कर सकता है। 30% से ज्यादा की ग्रोथ रेट से भारत में यह इकॉनमी बढ़ रही है। 2032 तक का प्रोजेक्शन है कि यह इकॉनमी 4 लाख करोड़ से भी बड़ा साइज उपलब्ध हो जाएगा। हमारा इस इकॉनमी की तरफ ध्यान ही नहीं जा रहा है।

जो अपने आप बन रही है, जो ऑर्गेनिकली ग्रो हो रही है। और कमाल की बात है कि यह अर्बन से अब रूरल की तरफ जा रही है। मतलब वाइडर हॉरिजॉन से नैरो रीजंस की तरफ जा रही है। नैरो रीजंस की तरफ जा रही है। तो इसका मतलब कि अब उनको व्यवस्था की जरूरत है। वाइडर हॉरिजॉन में अर्बन एरियाज में शिक्षा, सामग्री, व्यवस्था, काउंसलिंग हर स्ट्रक्चर पूरी तरीके से उपलब्ध था।

नैरो रीजन में वो स्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं है तो फेलर रेट्स ऑफ कंटेंट क्रिएटर्स बहुत बुरी तरीके से गिर रहा है। अगर इसको भारत की इकॉनमी का आधार बना लिया जाए तो बहुत सिस्टमैटिक और पावरफुल तरीके से हमारी इकॉनमी और एंप्लॉयमेंट जनरेशन ग्रो हो सकता है। डायरेक्टली इनडायरेक्टली। हमें लगता है कंटेंट क्रिएशन केवल एक विदा है अच्छा दिखने की, अच्छा बोलने की, उस पर लाइक, इंप्रेशन सब कुछ आने की।

लेकिन यह पूरा का पूरा सप्लाई चेन है, डिस्ट्रीब्यूशन है, बाजार है। यहां से अर्थव्यवस्थाएं बनती और बिगड़ती हैं। हमारा देश पता नहीं क्यों इन अपॉर्चुनिटीज को देख ही नहीं पाता। दुनिया का हर देश एडप्ट कर रहा है। सारे काम एक तरफ हो गए हैं। जो मशीन कर सकती थी, कर सकती थी। यहां पर कंटेंट क्रिएटर अपनीपनी सिस्टम बना के इंफ्रास्ट्रक्चर बना के डिस्ट्रीब्यूशन पर काम करना शुरू कर दिया।

हम क्यों नहीं कर सकते? इतना भविष्य भविष्योन्मुखी फ्यूचरिस्टिक कांसेप्ट योगी आदित्यनाथ जी ने ल्च किया था। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट एक जनपद एक उत्पाद इवॉल्व क्यों नहीं किया? हमारा जनपद हमारा उत्पाद सीधा लोकलाइज हो सकते थे। लोकलाइज मार्केट विकसित कर सकते थे। लोकलाइज अर्थव्यवस्था, प्रोडक्शन यूनिट्स, डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट्स, कंजमशन सब कुछ क्रिएट कर सकते थे।

अकेला उत्तर प्रदेश दुनिया के कई सारे देशों को अपने अंदर समाहित कर लेता है। इतनी बड़ी अर्थव्यवस्था है, इतनी बड़ी व्यवस्था है, जनसंख्या है। हमारे पास टैलेंटेड पूल है, रिसोर्सेज हैं। 75 जिलों में हमारा जनपद हमारा उत्पाद की भावना लोकलाइज लोकलाइज लहर मेड इन भारत से मेड इन रायबरेली मेड इन प्रतापगढ़ मेड इन जौनपुर लोकलाइज्ड होने की जरूरत है जितना आदमी लोकलाइज्ड हो जाएगा वह अपने लिए उतना ज्यादा उत्पादक हो जाएगा सोचेगा अपने जिले के बारे में लोकलाइज कंजमशन के बारे में कई हजार करोड़ का टर्नओवर एक-एक जनपद कर रहा यह सारा पैसा केंद्र में कहीं ना कहीं किसी ना किसी कंपनी को डिस्ट्रीब्यूट होता चला जा रहा है।

और अधिकतर वह कंपनियां हैं जो विदेशी हैं जो सेंट्रलाइज गवर्न कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया को गवर्न कर लिया है। ऐड मार्केट को गवर्न कर लिया है। दे आर कंट्रोलिंग एवरीथिंग। हमारा एक विचार, एक आंदोलन पूरे देश में निर्माण, उत्पादन और उपभोक्ता प्रणाली को पूरी तरीके से व्यवस्थित कर सकता है। कंज्यूमर इकॉनमी से हम प्रोड्यूसर इकॉनमी की तरफ शिफ्ट हो सकते हैं।

केवल एक विचार विचार आंदोलन बनता है। विचार व्यवस्था बन जाता है। विचार यह है कि हमें लोकल होना है। जहां है वहां रुक जाना है। आज पढ़ने के लिए सीखने के लिए गांव के बच्चों को शहर जाने की जरूरत नहीं है। शहर में सारी जानकारी, सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध ऑलरेडी हैं। हमें व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और भावना देने की जरूरत है।

विचार देने की जरूरत है। एहसास कराने की जरूरत है कि रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, आगरा, कानपुर, झांसी जितने भी जिले हैं उन जिलों की खुद की व्यवस्था होनी चाहिए। खुद की इकॉनमी होनी चाहिए। खुद की अर्थव्यवस्था होनी चाहिए। उसका मूल्यांकन होना चाहिए। उसका जीडीपी कैलकुलेशन होना चाहिए। उसमें कितनी मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन यूनिट्स हैं, कितना निर्माण है, कितनी क्रिएटर्स हैं, कितने बुनकर हैं?

इन सबका हमारे पास खाका होना चाहिए। उनको काम देने की जरूरत है। हाथ के कारीगरों को बाजार देंगे तो वह काम ज्यादा करेंगे। काम ज्यादा करेंगे तो पैदावार ज्यादा बढ़ेगी। रोजगार बढ़ेगा, परिवार चलेंगे, सक्षम होंगे। अर्थतंत्र घूमेगा, अर्थतंत्र केंटलाइज हो जाएगा तो सिमट के रह जाएगा। केंद्रीकरण के प्रभाव को हम देख ही नहीं रहे हैं।

पूरा सप्लाई चेन जाकर हमने ऐसी गोद में रख दिया है जो गोद हमारे देश को चला रही हैं। कंट्रोल कर रही नियंता बन रही हैं। इससे निकलने का रास्ता बहुत आसान है। सरकारें लहर जगाना शुरू कर दें। हमारा जनपद हमारा उत्पाद बनेगा। व्यवस्था अपने आप बन जाएगी। क्रिएटर हब बना सकते हैं। हर जनपद में क्रिएटर हब जो लोकल उत्पादों को मार्केट करेगी।

अपने जनपद का कंजमशन जब पूरा हो जाए तो सरप्लस जो कंजमशन हो रहा है उत्पादन हो रहा है ना उस उत्पादन को दूसरे राज्यों में या दूसरे देशों तक में भेजा जा सकता है। एक विचार आंदोलन बनता है। इस विचार पर संवाद होगा। संवाद से धीरे-धीरे संस्कार बन जाएगा। पैटर्न बन जाएगा। आदमी के दिमाग में चिंतन बढ़ेगा कि हमें लोकल काम करने की जरूरत है।

केवल कह देने से कि वोकल फॉर लोकल नहीं होगा। व्यवस्थाएं देनी पड़ेगी। इस विचार को जगाना पड़ेगा, छेड़ना पड़ेगा, व्यवस्था देनी पड़ेगी। काम आसान हो जाएगा। कोई फिर संघर्ष करने की जरूरत नहीं पड़ती आपको कि आपने देश के लिए क्या किया, रोजगार कैसे पैदा करोगे? वह अपने आप व्यवस्था बना लेंगे। सहकारिता का ढांचा। कि देश हमेशा से सहकारिता पर ही चला है।

मेरा निवेदन है कि बदलाव के समय में जो चीजें बहुत आसान और व्यापक और दूरगामी हो सकती हैं जो युवाओं को देखने की दृष्टि, क्षमता, रोजगार, संसाधन उनको विकसित कर सकती हैं। ये चुनावी रण में बहुत आसान है। आपके लिए भी सहयोगी हो जाएगा। अगर इस तरीके की व्यवस्था लेकर आ जाएंगे तो। एंटी इनकंबेंसी से भी आप ऊपर उठ सकते हो।

प्रयास तो करने चाहिए ना आपको। पता नहीं सलाहकार मंडल जो बैठा है उसके दिमाग में ऐसी सलाहें क्यों नहीं आती हैं। क्यों हमेशा कट्टरवादी विचार आते हैं। क्यों धार्मिक आंदोलनों को छेड़ने की बात होती है। कुछ नया भी तो किया जा सकता है जो एक्सपेरिमेंटल नहीं प्रूवन हो। फिगर्स बढ़ा देने से प्रेजेंटेशंस में बात नहीं बदलती।

आधारभूत परिवर्तन करेंगे स्थिति बदल जाएगी। एक आवाज, एक आवाज चाहिए इस देश के युवा को। वो नहीं लड़ना झगड़ना चाहता। वो नहीं आंदोलन करना चाहता। वह स्थिर रहना चाहता है। वह विकास करना चाहता है। हर किसी में इतनी महत्वाकांक्षा भी नहीं होती कि वह राजनीतिक बने। मोस्टली व्यक्ति मेजॉरिटी जो पॉपुलेशन है वो आराम से रहना चाहती है।

आत्मसम्मान से रहना चाहती है। हम आत्मसम्मान छेड़ छीन रहे हैं अपने देश के। युवाओं का, परिवारों का। प्लीज आप लोग चिंतन कीजिए इस पर। मेरी बात अगर आप लोगों तक पहुंचे तो पूरी योजना पूरे खांके पर भी चर्चा की जा सकती है। सब कुछ तैयार है। बस आपकी विल चाहिए कि सच में इस देश का ढांचा हम बदलना चाहते हैं या इस देश को ऐसे ही होपलेस हेल्पलेस छोड़ना चाहते हैं।

📺 Daily Discourse Playlist — Vichar Se Vyavastha Tak

Kabeer Ji Maharaj — Rajdharma, Economy, Youth, Governance पर सभी Discourses

▶ Playlist देखें — YouTube

निष्कर्ष — Creator Economy + Rajdharma = भारत की नई अर्थव्यवस्था

Creator Economy अकेले ₹4 लाख करोड़ की होगी 2032 तक — बिना किसी नीति के। जब Rajdharma के सिद्धांतों से इसे align किया जाए — Creator Hub, Local GDP, Hamara Janpad Hamara Utpaad, Sahkaarita — तब यह सिर्फ economy नहीं, एक movement बन जाती है। विचार से व्यवस्था तक।

📚 संबंधित लेख

Kabeer Ji Maharaj — Spiritual Leader, Author of Rajdharma 3.0, Social Thinker

Kabeer Ji Maharaj

Spiritual Leader · Author (Rajdharma 3.0) · Social Thinker · Founder-Guide, Bharat Shakti Sangh

Kabeer Ji Maharaj भारत के एक प्रमुख आध्यात्मिक नेता, सामाजिक विचारक और Rajdharma 3.0 के लेखक हैं। Creator Economy, Local Economy और Vichar Se Vyavastha Tak उनके उस philosophy का हिस्सा है जिसमें वे मानते हैं कि एक सही विचार पूरी व्यवस्था बदल सकता है।